फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanatan Dharma Protection Council should be constituted in the country: Mahapanchayat

देश में गठित हो सनातन धर्म संरक्षण परिषद : महापंचायत

Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma Protection Council should be constituted in the country: Mahapanchayat
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने केंद्र सरकार से देश में सनातन धर्म संरक्षण परिषद गठित करने की मांग की है। महापंचायत ने कहा, सभी हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में सरकारी नियंत्रण वाले अधिकांश मंदिरों में अनियमितताओं को देखते हुए सभी हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की। साथ ही सनातन धर्म संरक्षण परिषद में तीर्थ पुरोहित, पुजारी और मंदिरों के हक-हकूकधारियों व अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी परिषद में शामिल करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

महापंचायत पदाधिकारियों ने बदरीनाथ प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जांच समिति गठित करने के फैसले को सराहा। महापंचायत ने उम्मीद जताई कि जांच सही निष्कर्ष पर पहुंचेगी। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के देवस्थानम बोर्ड के पक्ष में दिए गए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पहले वे चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की उपलब्धियां जनता के सामने रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ऐसा कोई कदम उठाती है तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। सनातन बोर्ड परिषद गठन को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर जल्द ही बैठक की जाएगी। बैठक में आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में आचार्य संतोष त्रिवेदी, पुरुषोत्तम उनियाल, उमेश सती, रजनीकांत सेमवाल, प्रशांत डिमरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed