फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samarth portal will open again on 24th and 25th October Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: 24 व 25 अक्तूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Wed, 23 Oct 2024 09:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Oct 2024 09:34 AM IST
सार

समर्थ पोर्टल 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। समर्थ एंट्रेंस मॉड्यूल के माध्यम से बीएड, एमएड एवं विधि के पंजीकृत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Samarth portal will open again on 24th and 25th October Uttarakhand News in hindi
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित छात्रों को प्रवेश के लिए एक और अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया है। प्रवेश व शुल्क जमा करने के लिए पोर्टल पुनः 24 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से खोला जाएगा, जो कि 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन

इस अवधि में समर्थ एंट्रेंस मॉड्यूल के माध्यम से बीएड, एमएड एवं विधि के पंजीकृत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है। वहीं, राज्य विश्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणाम समर्थ के माध्यम से नैड-डिजिलॉकर से घोषित होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर दिन 46 लाख रुपये प्रदेशवासियों से ठग रहे साइबर अपराधी, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल को पंजीकरण के लिए नहीं खोला जा रहा

समर्थ पोर्टल को पंजीकरण के लिए नहीं खोला जा रहा है, केवल प्रवेश से वंचित पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों और प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया में सम्मिलित छा़त्रों को ही दो दिनों (24 व 25 अक्तूबर) तक प्रवेश और शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहीं, सचिव उच्च शिक्षा रंजीत सिन्हा ने निर्देश दिया है कि कक्षाओं के संचालन के बाद द्वितीय पाली में अपराह्न 12 बजे के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed