फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salute to Dr. Sarvepalli Radha Krishnan on teacher

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया नमन

Fri, 06 Sep 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Salute to Dr. Sarvepalli Radha Krishnan on teacher
लायंस क्लब द्वारा आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षक। - फोटो : VIKAS NAGAR
शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को किया नमन
विज्ञापन

विकासनगर। पछवादून और जौनसार बावर के सभी स्कूलों में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रों ने गुरुओं को नमन किया। देश के पहले उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई स्कूलों में छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए तो सीनियर छात्रों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए जूनियर छात्रों को पढ़ाया।
हरबर्टपुर स्थित फस्ट स्टेप प्ले स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नव्या, अदिति, गौरी, उत्कर्ष, स्मित, इयाना की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक कपिल कुमार शर्मा ने शिक्षा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय विकासनगर में छात्र शिक्षकों के लिए केक लेकर आए। जिसे उपशिक्षाधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने केक काटकर छात्रों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। प्राथमिक विद्यालय भीमावाला, उदियाबाग, रसूलपुर में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। जीआईसी डाकपत्थर में छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमपी सिंह, बीके रावत, देवेश जोशी, शंकर दयाल वर्मा, महेशानंद जोशी, रुचिरा नेगी, सेवानंद मौजूद रहे। सविम नई यमुना कॉलोनी में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। जीआईसी नागथात में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों गिरीश उनियाल और अनिल चौहान को बेस्ट टीचर्स के अवॉर्ड से नवाजा। ब्राइट एजेंल स्कूल में भी छात्रों धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक छटा बिखेरी। एसबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. दीप्ति सजवाण, ट्रस्टी सुमित नेगी, प्रभात वर्मा, रोहित कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जैन बालिका इंटर कॉलेेज, द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, हाईस्कूल मदर्सू, द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल, श्रद्धा प्रिपेटरी स्कूल, जीआईसी नागथात, जेबीआईटी, डीआरएस स्कूल लालढांग बरोटीवाला, विकास निकेतन हाईस्कूल, सविम बाबूगढ़, द एनफील्ड स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षको को किया सम्मानित
विकासनगर। लायंस क्लब यमुना वैली ने आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक रमेश चंद गर्ग ने प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। क्लब ने शिक्षक संजय कुमार विश्नोई, रमेश चंद्र गर्ग, अनिल सिंह नेगी, राजकुमारी भंडारी, विभु गोयल, संजय जसवाण, नवनीत बिजल्वाण, ओम प्रकाश चुग, अजय वर्मा, यमन चौधरी, अश्वनी कुमार, देवेश जोशी, मोहिनी नौटियाल, कृतिका सेठी, विलक्सी गुप्ता, रेणुका तोमर को सम्मानित किया। अवेकन फाउंडेशन ने चकराता प्रखंड के संकुल केंद्र हाजा में तैनात शिक्षक सबल सिंह नौटियाल और महेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ब्लॉक कोर्डिनेटर भारती कश्यप, प्रतीक कुमार, शानू, नरगीश, प्रवेश, आरती, भारती आदि मौजूद रहे। रोटरी दून विकास ने आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के पुुराने भवन में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी, संजय विश्नोई, रेनू रावत, मिनाक्षी, नरेश पाल सिंह रावत, प्रकाश कौर, देवेश्वरी रावत, सीमा मौर्य, नरेंद्र सिंह, मनीष राणा, रीनू, कामना गुप्ता, मीरा शर्मा को सम्मानित किया। लायंस क्लब ग्रीन वैली के सदस्यों ने विकास निकेतन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया। उप शिक्षाधिकारी कार्यालय कालसी में भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यहां सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए शिक्षक कपिल उनियाल, संदीप रावत, आरती भट्ट, सावित्री जोशी, पूनम घिल्डियाल, पूजा गोयल, संजय सोलंकी, सुदंर सिंह, गुरदीप कौर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed