फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salt by Election 2021: Bjp Released 30 Star Campaigners Revised List With former CM Trivendra Singh Rawat Include

सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और बहुगुणा का नाम किया शामिल

Thu, 01 Apr 2021 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Apr 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Salt by Election 2021: Bjp Released 30 Star Campaigners Revised List With former CM Trivendra Singh Rawat Include
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी कर दी है। सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बुधवार को भाजपा ने सल्ट उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लेकिन बाद में इसे पार्टी के ग्रुप से हटा दिया गया। इसकी वजह सूची से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल न होना माना जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल न होने पर सियासी हलकों में चर्चाएं गरम होने लगीं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसकी खबरें वायरल हुई तो पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को बयान जारी करना पड़ा। 

सल्ट चुनाव 2021: कांग्रेस ने सोनिया गांधी समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, प्रीतम, हरीश और इंदिरा पर रहेगा दारोमदार

उन्होंने कहा था कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। त्रुटिवश नाम सूची में प्रिंट होने से छूट गए थे। इन नामों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि संशोधित सूची बुधवार को जारी नहीं हुई थी।


महेश नेगी और दीवान बिष्ट बाहर
पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से द्वारहाट के विधायक महेश नेगी और रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट को बाहर रखा गया है। उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र और बहुगुणा के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि 30 स्टार प्रचारकों की सूची में विवादों से जुड़े रहे विधायक महेश नेगी और अपनी सरकार में जीरो टॉलरेंस को लेकर सवाल खड़े करने वाले विधायक पूरन फर्त्याल को स्टार प्रचारक बनाए जाने को लेकर भी चर्चाएं गरम थी और सियासी हलकों में सवाल उठ रहे थे। पार्टी ने महेश नेगी का नाम स्टार प्रचारक की सूची से हटाया है।  मजेदार बात यह है, सूची से हटाए गए दोनों विधायकों की विधानसभा सल्ट विधानसभा के नजदीक है।

अब मैदान में सात प्रत्याशी 

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन रद्द हो गया। उम्मीदवार का नाम उत्तराखंड निर्वाचन नामावली में नहीं होने के कारण नामांकन रद्द किया गया, जबकि अन्य सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। सल्ट उपचुनाव के लिए अब सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

ये प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
1-महेश जीना (भाजपा प्रत्याशी)
2-गंगा पंचोली (कांग्रेस प्रत्याशी)
3-शिव सिंह रावत ( सर्वजन स्वराज पार्टी)
4- नंदकिशोर (पीपीई डेमोक्रेटिव पार्टी)
5- सुरेंद्र सिंह कंडारी (निर्दलीय)
6-पान सिंह रावत (निर्दलीय)
7-जगदीश चंद्र (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed