फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Salt by Election 2021: Congress Released 30 Star Campaigners List

सल्ट चुनाव 2021: कांग्रेस ने सोनिया गांधी समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, प्रीतम, हरीश और इंदिरा पर रहेगा दारोमदार

Tue, 30 Mar 2021 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Mar 2021 09:53 PM IST
सार

  • पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका सहित कई नाम शामिल
  •  राष्ट्रीय नेताओं का अभी कार्यक्रम नहीं मिला पार्टी को, 15 दिन का है समय

विज्ञापन
Salt by Election 2021: Congress Released 30 Star Campaigners List
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर प्रचार का दारोमदार रहने का अनुमान है। कांग्रेस ने मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सल्ट उपचुनाव में पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणी सहित 30 नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


सल्ट उपचुनाव: अंतिम दिन भाजपा से महेश जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली समेत पांच लोगों ने किया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना होने पर भी प्रचार का दारोमदार प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आदि पर ही अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए हैं और पार्टी के सूत्रों का कहना है कि शायद ही इनका आना हो पाए।


स्टार प्रचारकों में इनका नाम भी शामिल
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, महेंद्र सिंह माहरा, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, विधायक करन माहरा, काजी निजामुद्दीन, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणजीत रावत, राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट, प्रकाश जोशी, आदेश चौहान, मनीष खंडूड़ी, हरीश धामी, सरिता आर्य, मनोज तिवारी, मनोज रावत, कांग्रेस एससीएसटी विभाग के अध्यक्ष राजकुमार, सुमित भुल्लर आदि।

कई मामले ले जाएंगे जनता के बीच
कांग्रेस का कहना है कि इस उप चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार की चार वर्ष की विफलता को लेकर जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस अपनी तरफ से नेतृत्व परिवर्तन का मामला भी उठाएगी और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विवादित बयानों को भी आधार बनाएगी। इसके साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना संक्रमण आदि मामलों को भी पार्टी उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed