फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   salman khan upcoming movie

'बजरंगी भाईजान' ने सल्लू को मुश्किल में डाला

Thu, 06 Nov 2014 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून, लक्सर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून, लक्सर Updated Thu, 06 Nov 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
salman khan upcoming movie

अपनी नवनिर्माणाधीन फिल्म बजरंगी भाईजान को लेकर अभिनेता सलमान खान हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। हरिद्वार के लक्सर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर जुलूस निकाला और पुतला फूंका।

विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक कार्यवाहक संरक्षक मनोज सैनी और बजरंग दल के नगर संयोजक शुभम की अगुवाई में दोनों संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के मेटाडोर अड्डे पर एकत्र हुए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने फिल्म को हिंदू धर्म के खिलाफ बताते हुए इसके निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने फिल्म के निर्माता निर्देशक और फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बालावाली तिराहे पर सलमान खान का पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान और करीना लीड रोल में, नवाज भी

salman khan upcoming movie

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दिल्ली में बजरंगी भाईजान की शूटिंग शुरू हुई है। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

बजरंगी भाईजान एक एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक कबीर खान हैं। एक था टाईगर के बाद कबीर खान दूसरी बार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। कबीर खान ने ट्वीट करके फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी थी।

बतौर कबीर खान बजरंगी भाईजान एक था टाईगर से पूरी तरह से अलग फिल्म है। कहा कि मैं और सलमान भाई कुछ अलग करना चाहते थे इसलिए हम यह फिल्म बना रहे हैं। अगर हमें एक था टाईगर की ही तरह से ही फिल्म बनानी होती तो हम एक था टाईगर पार्ट-2 बनाते।

फिल्म में नवाजुद्दीन भी प्रमुख भूमिका में है। किक के बाद यह दूसरा मौका है जब नवाजुद्दीन सलमान के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed