फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salesman who came to Katpathar to celebrate Holi died by drowning in Yamuna

Dehradun News: होली मनाने कटापत्थर आए सेल्समैन की यमुना में डूब कर मौत

Sat, 15 Mar 2025 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Salesman who came to Katpathar to celebrate Holi died by drowning in Yamuna
विकासनगर। दोस्तों के साथ होली मनाने के लिए कटापत्थर आए शराब के ठेके के सेल्समैन की यमुना नदी में डूब कर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देहरादून से सात दोस्तों का दल होली मनाने के लिए कटापत्थर आया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि यमुना नदी में नहाते समय देहरादून के रिस्पना निवासी अनमोल(21) पुत्र अरबिंद गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के साथ उसका छोटा भाई भी आया था। बताया कि दोनों भाई देहरादून के किसी शराब के ठेके में सेल्समैन का काम करते हैं। ठेके की छुट्टी होने के चलते होली मनाने कटापत्थर आए थे। बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed