{"_id":"b82001172e51b6675160853f5b6ea89a","slug":"sales-promotion-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स प्रमोशन एक्ट लागू करने की मांग हुई बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स प्रमोशन एक्ट लागू करने की मांग हुई बुलंद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रिजेंटेटिव्ज एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत से सेल्स प्रमोशन एक्ट सख्ती से लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
न्यूनतम वेतन और काम के घंटों का निर्धारण
वक्ताओं ने मांग की कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और काम के घंटों का निर्धारण किया जाए। श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन हो। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन सुभाषनगर स्थित व्हाइट हाउस में किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कर्मचारियों का आह्वान किया गया कि कंपनियों के प्रबंधतंत्र के शोषण वाले रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करें। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सेल्स प्रमोशन इम्प्लाइज एक्ट 1976 में बना था।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी का गठन
उन्होंने कहा कि एक्ट को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। इस बावत केंद्र सरकार राज्य सरकारों को निर्देशित कर चुकी है। बाद में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया सीटू के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भंडारी की देखरेख में संपन्न हुई। दीपक शर्मा अध्यक्ष, राकेश धरनी सचिव, कुलदीप कौल, कुलदीप डोबरियाल उपाध्यक्ष प्रमोद उनियाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
इसके अलावा शैलेंद्र नेगी संयुक्त सचिव बने। सभा में जेएस रौतेला, अनिल पांडेय, सतीश सेमवाल, प्रदीप जनोटी, आनंद्र चंद्र रमोला, आशीष कुकरेती, राजेश राणा आदि रहे।