फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saint protest on dj ban in kanwar yatra

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पाबंदी का होगा विरोध

Sat, 14 Jul 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 14 Jul 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
saint protest on dj ban in kanwar yatra
kanwar yatra

भाजपा के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध का विरोध किया है।

विज्ञापन


विधायक ने यात्रा की तैयारियों को लेकर एक तरह से प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दूसरी तरफ उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहाना की। यतीश्वरानंद ने प्रदेश सरकार को यूपी से सीख लेने की नसीहत दी है।

विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और पटरी मार्ग पर सुविधाएं चाक चौबंद नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए मात्र दस फीट की सड़क बनाकर करोड़ों शिवभक्तों को चलने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। उन्होंने कांवड़ पटरी पर प्रत्येक 500 मीटर पर शौचालय, स्नानघर बनाने और फुव्वारे लगाने को कहा।
विज्ञापन


हरकी पैड़ी पर हेलीकाप्टर से फूल वर्षा करने की मांग शासन से की है। उन्होंने कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाने का भी विरोध करते हुए कहा कि भगवान के संगीत के बिना कांवड़ यात्रा अधूरी रहती है। कांवड़ यात्रा देश की धरोहर, संस्कृति होने के साथ हिंदुओं का जुनून है, इसमें किसी भी प्रकार का प्रतिबंध मंजूर नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह हरिद्वार में यात्रा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed