फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saint GopalDas Refer to delhi Aiims from rishikesh

संत गोपालदास को दिल्ली एम्स किया रेफर, पुलिस और चिकित्सकों की टीम भी गई साथ

Mon, 05 Nov 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 05 Nov 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Saint GopalDas Refer to delhi Aiims from rishikesh
एम्स में भर्ती संत गोपालदास

गंगा के लिए अनशन कर रहे संत गोपालदास को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रेफर कर दिया गया है। सोमवार को रेफर हुए संत गोपाल दास के साथ तहसीलदार ऋषिकेश, पुलिस और चिकित्सकों की टीम भी गई है।  

विज्ञापन


संत गोपालदास को अस्पताल दर अस्पताल भर्ती और रेफर करने का सिलसिला जारी है। हालत ये है कि ऋषिकेश से दिल्ली तक के बड़े अस्पतालों में गोपालदास भर्ती और रेफर हो चुके हैं।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि जितने भी अस्पतालों में संत गोपाल भर्ती हुए वहां रेफर होने से पहले विवाद के तार जुड़ गए। बीते दिनों राष्ट्रपति के दौर पर उन्हें त्रिवेणी घाट से उठाकर जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहां आरोप लगा कि बिना उनकी इच्छा के ही लामा के तहत अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एम्स ऋषिकेश में वे पहले ही तानाशाही और बर्बर रवैये का अनगिनत आरोप लगा चुके हैं। इससे पूर्व दिल्ली एम्स भी गोपाल दास रेफर किए जा चुके हैं।  गोपालदास शुरू से ही मांग करते रहे हैं कि उन्हें आयुर्वेदिक इलाज मुहैया कराया जाए। संभवत: इसी के मद्देनजर इस बार एम्स ऋषिकेश की ओर से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली के लिए भेजा गया है।

एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि संत गोपाल दास के साथ तहसीलदार दयाराम को भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस कर्मी और चिकित्सकों की टीम भी उनके साथ मौजूद है। गोपालदास को अपरान्ह करीब दो बजे एम्स ऋषिकेश से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed