{"_id":"5bc90c1abdec2265a106120c","slug":"saint-gopaldas-accident-news-viral-on-social-media-police-says-he-is-absolutely-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपालदास के एक्सीडेंट की खबर से प्रशासन में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपालदास के एक्सीडेंट की खबर से प्रशासन में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी सूचना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Oct 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार देर रात ऋषिकेश एम्स से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाए जा रहे संत गोपालदास की एम्बुलेंस सहारनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना गोपालदास के सहायक बबलू के नाम से सोशल मीडिया वायरल की गई। जिससे प्रशासन सहित गंगा प्रेमियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लोगों ने फोन कर स्थिति जानने का काफी प्रयास किया। वहीं प्रशासन ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। वे संत गोपालदास के साथ हैं और वे बिल्कुल सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर दुर्घटना की सूचना केवल लोगो को भ्रमित करने के लिए फैलाई जा रही है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बता दें कि, प्रशासन ने बुधवार को जबरन संत गोपालदास को उठाकर ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया था, लेकिन उन्हें बेड नहीं उपलब्ध कराया गया। रातभर वह इमरजेंसी स्ट्रेचर पर ही रहे। संत गोपालदास को एम्स प्रशासन ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। एम्स के पीआरओ हरीश कुमार थपलियाल ने बताया कि संस्थान में अभी गेस्ट्रोएंटोलॉजी की सुविधा नहीं है, इसलिए उच्च स्तरीय जांच और स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए गोपालदास को रेफर किया गया है। उनके साथ एम्स डाक्टरों की टीम भी भेजी गई है।
विज्ञापन