फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saint atmabodhanand ends his 194 days fast

ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का गंगा रक्षा के लिए 194 दिन चल रहा अनशन खत्म

Sun, 05 May 2019 11:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 May 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Saint atmabodhanand ends his 194 days fast
संत आत्मबोधानंद
गंगा रक्षा के लिए 194 दिनों से अनशन कर रहे मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा के ओर से लिखित आश्वासन देने के बाद अनशन समाप्त कर दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि मातृसदन का कहना है कि यदि आश्वासन के अनुरूप कार्यवाही नहीं की गई तो गंगा की रक्षा के लिए मातृसदन से फिर से आंदोलन शुरू होगा। 

एनएमसीजी के महानिदेशक की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन में रायवाला से लेकर भोगपुर तक गंगा में खनन पर रोक लगाने, गंगा के पांच किलोमीटर के दायरे में लगे स्टोन क्रशर बंद कराने और गंगा पर बन रही बिजली परियोजनाओं पर दोबारा समीक्षा कर जल्दी ही कार्रवाई करने की संस्तुति करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम कुसुम चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीम मातृसदन पहुंची। इसी बीच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक रोजी अग्रवाल और देहरादून में यूनिट प्रभारी प्रभात राज भी मातृसदन पहुंचे। उन्होंने एनएमसीजी के महानिदेशक का लिखित आश्वासन मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती को सौंपा। जिसके बाद एसडीएम कुसुम चौहान और प्रभात राज ने जूस पिलाकर ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन समाप्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रख्यात वैज्ञानिक स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल का बीते वर्ष अनशन के 112 दिन 11 अक्तूबर को ऋषिकेश एम्स में देहावसान हो गया था। स्वामी सानंद की मांगों के समर्थन में ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 24 अक्तूबर को मातृसदन में अनशन पर बैठे थे।

29 नवंबर को प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाकर एम्स में भर्ती कराया था। वह वहां से बिना बताए मातृसदन आ गए थे। आत्मबोधानंद ने बीते माह 27 अप्रैल से जल त्यागने की घोषणा की तो एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा वार्ता के लिए मातृसदन पहुंचे थे। इसके बाद ब्रह्मचारी ने दो मई तक जल त्यागने की घोषणा त्याग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed