फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Builder death case Dehradun Sahni was left alone as soon as his partner left got scared

बिल्डर मौत मामला: पार्टनर के जाते ही अकेले पड़ गए थे साहनी, गूगल पर गुप्ता की कहानी पढ़ घबरा गए थे

Sat, 25 May 2024 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2024 05:35 PM IST
सार

शहर के बड़े बिल्डर सतेंद्र साहनी उर्फ बाबा साहनी ने शुक्रवार को पेसिफिक गोल्फ एस्टेट में अपनी बेटी के आठवीं मंजिल वाले फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। साहनी के पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिले थे।

विज्ञापन
Builder death case Dehradun Sahni was left alone as soon as his partner left got scared
बिल्डर बाबा साहनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिल्डर बाबा साहनी दोनों प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले ही फंस गए थे। जब गुप्ता बंधु का नाम आया तो साथी ने समझाया। बात न मानने पर उसने साथ छोड़ दिया। इसके बाद गुप्ता जीजा-साले साहनी पर हावी हो गए और प्रोजेक्ट को अपने नाम कराने की धमकी देने लगे। कई दिन से साहनी परेशान थे और शुक्रवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


दरअसल, बाबा साहनी और उनके साथी संजय गर्ग का काम पहले ठीक चल रहा था। दोनों ने शहर के कई रिहायशी भवनों को ठेकेदारी पर बनाया था। इनमें से एक पेसिफिक गोल्फ एस्टेट भी था। करीब 32 साल के अपने अनुभव और काम के जरिये उनकी अलग पहचान बन गई थी।
विज्ञापन


85 प्रतिशत बजट के लिए हामी भरी
वह चाहते थे कि अपना कुछ अलग काम करें लेकिन बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनके पास बजट नहीं था। उन्होंने दो प्रोजेक्ट बनाने का प्लान कर लिया था। बात बजट पर आई तो उन्होंने अपने परिचित से जिक्र किया। परिचित ने गुप्ता बंधुओं का नाम सुझाया। इनमें से एक अजय गुप्ता ने 85 प्रतिशत बजट के लिए हामी भर दी। प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के भी पैसे लग गए। लेकिन अब कुछ दिनों से गुप्ता इन दोनों प्रोजेक्ट को अपने नाम करने का दबाव बनाने लगे। धमकी देने लगे कि वो साहनी को बर्बाद कर देंगे। आरोपी कई दिनों से उन्हें सहारनपुर बुला रहे थे। उन्हें सहारनपुर में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे। कुछ दिन पहले जब गुप्ता ने फोन किया तो कहा गया कि उनके बारे में गूगल पर पढ़ लें सारी कहानी समझ आ जाएगी। साहनी ने जब गुप्ता के बारे में दक्षिण अफ्रीका के कारनामे पढ़े तो वह घबरा गए। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने ये कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यात्रा में अब तक 56 तीर्थयात्रियों की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 27 ने तोड़ा दम

बेटी के फ्लैट का पासवर्ड जानते थे साहनी
साहनी की बेटी और उनके दामाद रेस कोर्स में उनके साथ रहते थे। पेसिफिक गोल्फ एस्टेट में उनकी बेटी का फ्लैट था। यह फ्लैट उन्होंने निर्माण के बाद उनके नाम किया था। शुक्रवार को जब वह वहां गए तो उन्हें पहले से ही वहां के लॉक का पासवर्ड पता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed