{"_id":"6acb8267ea498ab6e80b35b2","slug":"sahiya-college-team-finishes-as-runner-up-in-volleyballsahiya-college-team-finishes-as-runner-up-in-volleyball-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1004-137366-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वॉलीबॉल में साहिया महाविद्यालय की टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वॉलीबॉल में साहिया महाविद्यालय की टीम बनी उपविजेता
Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
- अंतर महा विद्यालयीय प्रतियोगिता से ट्रॉफी लेकर आए खिलाड़ियों का विद्यालय में हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महा विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज की पुरुष टीम ने उपविजेता बनकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। ट्रॉफी लेकर महाविद्यालय पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
मालदेवता स्थित राजकीय महाविद्यालय में नौ और 10 अक्तूबर को आयोजित हुई प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में साहिया महाविद्यालय की टीम का सामना विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर की टीम से हुआ। कड़े मुकाबले के बाद साहिया की टीम उपविजेता रही। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सदस्य एवं महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा टीम के प्रयासों से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।