फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahiya becomes the first CHC in the state to obtain NQAS certificate

Dehradun News: एनक्यूएएस प्रमाणपत्र हासिल करने वाला प्रदेश का पहला सीएचसी बना साहिया

Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Sahiya becomes the first CHC in the state to obtain NQAS certificate
देहरादून के कालसी ब्लॉक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) प्रमाणपत्र हासिल करने वाला प्रदेश का पहला सीएचसी बन गया है। उसे 87 फीसदी अंक मिले हैं। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार और सीएमओ डॉ. संजय जैन ने इस उपलब्धि के लिए अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बिक्रम सिंह तोमर और पूरी टीम को बधाई दी है। इससे पहले भी सीएचसी साहिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में पहला कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त मिल चुका है।
विज्ञापन


बीते 12 और 13 मार्च को केंद्र की एनक्यूएएस की टीम ने सीएचसी साहिया का निरीक्षण किया था। टीम ने अस्पताल में इमरजेंसी, प्रशासनिक व्यवस्था, आईपीडी, ओपीडी, रक्त संग्रहण केंद्र, पैथोलॉजी लैब, प्रसव कक्ष, रेडियोलॉजी और फार्मेसी विभाग की व्यवस्थाओं का परखा था। इसके अलावा चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, रोगियों, अस्पताल में भर्ती गर्भवतियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उनके अनुभव पूछे थे। निरीक्षण और मरीजों की प्रतिक्रिया के आधार पर टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि सीएचसी साहिया को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिल गया है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से अस्पताल यह उपलब्धि प्राप्त करने में सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed