फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahia Inter College will get a science laboratory building

Dehradun News: साहिया इंटर काॅलेज को मिलेगा विज्ञान प्रयोगशाला का भवन

Thu, 03 Apr 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sahia Inter College will get a science laboratory building
जौनसार बावर के सबसे पुराने जनजातीय उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज साहिया को जल्द विज्ञान प्रयोगशाला भवन मिलने जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक छात्रों को विद्यालय के कमरों में ही प्रयोग करना पड़ता है। प्रयोगात्मक परीक्षा भी कमरों ही सीमित उपकरणों के साथ संपन्न करवाई जा रही है। साहिया में वर्ष 1967 में राजकीय इंटर काॅलेज की स्वीकृति मिली थी। विद्यालय का निर्माण के दौरान प्रयोगशाला नहीं बन पाई थी। इस कारण छात्र-छात्राओं को कक्षा-कक्षों में ही विज्ञान के प्रयोग करने पड़ते हैं। 58 साल से अभिभावक बार-बार विद्यालय में प्रयोगशाला के निर्माण की मांग कर कर रहे थे। शिक्षा विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। इसी वर्ष प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए शासन की ओर से एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। अब प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अभिभावक संघ की अध्यक्ष नीलम चौहान, अनिल तोमर, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रयोगशाला भवन निर्माण से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस भंगारी ने बताया कि भवन में पांच प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed