फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saharanpur quarrel Video Viral 

सहारनपुर बवाल का वीडियो वायरल, खोजबीन में जुटी पुलिस के हाथ-पांव फूले

Sat, 20 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Sat, 20 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Saharanpur quarrel Video Viral 

एक युवक की ओर से सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुए बवाल के मामले में दलितों को न्याय नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस सतर्क हो गई है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में दलितों एवं अन्य जाति के बीच पिछले दिनों संघर्ष हो गया था। महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर हुए बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


प्रकरण से पूरे सहारनपुर समेत में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन एवं आगजनी कर दी गई थी। हरिद्वार में भी शब्बीरपुर में सुलगी आग की आंच का असर दिखाई दिया था। जिससे तीन दिन पहले भक्तोंवाली गांव के एक युवक प्रमोद कुमार ने शब्बीरपुर प्रकरण की आंच को सुलगाने के लिए एक वीडियो वायरल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उसकी ओर से दलितों पर हुए अत्याचार का जिक्र करने के साथ ही उन पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने एवं न्याय की गुहार लगाई गई है। साथ ही वीडियो में युवक की ओर से दलितों को न्याय नहीं मिलने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी गई है।


इसके अलावा गांव में शब्बीरपुर प्रकरण की हवा का रुख हरिद्वार में मोड़ने की गतिविधियां चल रही हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत का कहना है कि मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed