फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   What Prachi vestal said in Dev Bhoomi

देवभूमि में साध्वी प्राची ने ये क्या कह दिया...

Mon, 02 Mar 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Mar 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
What Prachi vestal said in Dev Bhoomi

विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत रविवार को देहरादून में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में गांव, गंगा, गायत्री और भारत की रक्षा का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर नथुवावाला में आयोजित सम्मेलन में साध्वी प्राची ने कहा कि भारत माता को डायन कहने वाले और राष्ट्र विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो कहां बनेगा?
विज्ञापन


उन्होंने हिंदुओं की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि संख्या बढ़ेगी नहीं तो सरकारें विकास किसका करेंगी। कहा कि हिंदुओं की घर वापसी जारी रहेगी, इसे कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जेहाद एक मजहब से दूसरे मजहब में विवाह नहीं, बल्कि आपराधिक षड्यंत्र है। चेतावनी दी गई कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संस्कृति व धर्म के संरक्षण व विकास को समर्पित विहिप

What Prachi vestal said in Dev Bhoomi

विहिप की ओर से आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेश जैन ने कहा कि विहिप समरसता, संस्कृति व धर्म के संरक्षण एवं विकास को समर्पित संगठन है।

कहा कि समाज के सहयोग से देश भर में 550 गौशालाएं, सात हजार सेवा कार्य, 51 हजार एकल विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। कहा कि लव जिहाद के खिलाफ भी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग हिंदू रहे हैं और दोबारा हिंदू धर्म अपनाना चाहते हैं, अपना सकते हैं।

अमेरिका में मंदिरों में तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा कि यह अनजाने में किया गया कार्य है। इन्हें दूसरे संप्रदाय का धर्म स्थान समझकर तोड़फोड़ की गई है।

इस मौके पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी धर्मों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। कहा कि विहिप विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में टपकेश्वर महंत कृष्णा गीरि, लक्ष्मण सिद्ध के महंत भरत भूषण गीरि, विहिप के प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश लेखवाल, सुरेंद्र नौटियाल, महेश थपलियाल आदि मौजूद थे। बारिश के बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed