फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sabir Pak Urs 2022 batch of 150 pilgrims from Pakistan reached Kaliyar Roorkee railway station Uttarakhand

Sabir Pak Urs 2022: पाकिस्तान से 150 जायरीन का जत्था पहुंचा रुड़की, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया कलियर

Fri, 07 Oct 2022 09:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (पिरान कलियर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (पिरान कलियर) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Oct 2022 09:06 AM IST
सार

जायरीनों को भारी पुलिस बल के साथ रोडवेज की छह बसों से पिरान कलियर ले जाया गया। यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया। पाक जत्थे के टीम लीडर रियाज साबरी ने कहा कि भारत आकर जो प्यार मिला है उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
Sabir Pak Urs 2022 batch of 150 pilgrims from Pakistan reached Kaliyar Roorkee railway station Uttarakhand
जायरीनों का जत्था पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी जायरीनों का एक जत्था शुक्रवार की सुबह ट्रेन से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रोडवेज की बसों से कलियर लाया गया। चार साल के बाद पाक जायरिनों का जत्था विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के 754 वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह 6 बजे लाहौरी एक्सप्रेस से रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा।

विज्ञापन


रुड़की पहुंचने पर दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद उर्स मेले कमेटी के संयोजक अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी, समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री समेत कई लोगों ने पाक जायरीनों का स्वागत किया। इस दौरान पाक जत्थे के टीम लीडर रियाज साबरी ने कहा कि भारत आकर जो प्यार मिला है उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हर साल इस धरती पर आने की तमन्ना रखते हैं। नफरत से दूरियां बढ़ती है। जबकि इबादत और मोहब्बत दूरियों को मिटाती है। हम दोनों मुल्कों की सरकारों से अपील करते हैं कि वह एक दूसरे की अवाम के आने जाने के लिए रस्ता खोलें । पाक जायरीनों ने कहा कि वे साबिर पाक से दुआ करेंगे की दोनों मुल्कों के लोगों के बीच मोहब्बत ओर भाईचारे के रिश्ते को और अधिक मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Bus Accident:  एक साथ उठी मामा-मामी-भांजे की अर्थी, मुकेश की आखिरी इच्छा याद आई तो घाट से लौटे लोग

इसके बाद जायरीनों को भारी पुलिस बल के साथ रोडवेज की छह बसों से पिरान कलियर ले जाया गया। यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया। पाक जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स सहित खुफिया विभाग के अधिकारी लगाए गए हैं। पाक जायरीन 12 अक्तूबर  को लाहौरी से अपने वतन लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed