{"_id":"655e944204309e4b2cfce94f5c06f0ea","slug":"saal-house-became-overall-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल हाउस बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Oct 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
एफआरआई विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप पर साल हाउस ने अपना कब्जा किया।
विज्ञापन
पाइन वर्ग में सोमाद्रिता को महिला वर्ग और टीक हाउस के सोमदेव को व्यक्तिगत चैंपयनशिप हासिल हुई। एफआरआई विश्वविद्यालय मैदान में शुक्रवार को पुरुष वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में साल हाउस की टीम अव्वल रही।
पाईन हाउस तीसरे स्थान पर
टीक हाउस दूसरे, पाईन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग की रिले रेस में पाईन हाउस पहले, साल हाउस दूसरे, सैंडलवुड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग की रस्साकस्सी के फाइनल में साल हाउस विजेता और सैंडलवुड हाउस उपविजेता बना।
विज्ञापन
महिला वर्ग में टीक हाउस ने रस्साकस्सी जीती। साल हाउस उपविजेता बना। क्रिकेट टूर्नामेंट में साल हाउस विजेता और पाईन हाउस उपविजेता बना। वालीबाल में सैंडलवुड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साल हाउस दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती
वहीं पाईन हाउस की सोमाद्रिता ने 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर, 3 किलोमीटर और ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त करने पर व्यक्ति चैंपियनशिप जीती। पुरुष वर्ग में टीक हाउस के सोमनाथ ने 100, 200, 400, 800 मीटर, 5 किलोमीटर, लंबी कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक में पदक जीतने पर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
समापन समारोह में एफआरआई विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. पीपी भोजवैद ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डा. एके त्रिपाठी, खेल मानिद अधिकारी डा. आरएस भंडारी, नीना खांडेकर, जेएमएस रावत, सीपी मैठाणी, एसएमएस जैदी, अनिल घिल्डियाल आदि मौजूद थे।