फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Russia-Ukraine war: CM Dhami spoke to NSA Ajit Doval over phone, inquired about the security of Indians including Uttarakhand

रूस-यूक्रेन युद्ध: सीएम धामी ने फोन पर की एनएसए अजीत डोभाल से बात, उत्तराखंडियों सहित भारतीयों की सुरक्षा की ली जानकारी

Fri, 25 Feb 2022 05:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Feb 2022 05:16 PM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

विज्ञापन
Russia-Ukraine war: CM Dhami spoke to NSA Ajit Doval over phone, inquired about the security of Indians including Uttarakhand
फोन पर वार्ता करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। जिसमें डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

विज्ञापन

 

देश लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किेये जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने की बात कही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Russia-Ukraine Crisis: 'पापा चिंता मत कीजिए, मैं ठीक हूं पर यहां ...बस इतना कहने के बाद कट गया अक्षत का फोन, परिजन बेचैन
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर किए जारी
यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मोबाइल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक  प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया गया कि जारी किये गए टोल फ्री नम्बर 112 पर  अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने संपर्क स्थापित किया है।
 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के कुछ परिजनों से भी फोन पर बात की है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कहा कि परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है।  बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंदबर्द्धन, एडीजी संजय गुन्ज्याल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed