फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruskin Bond Birthday: Ruskin bond turns 88, will celebrate his birthday today

Ruskin Bond Birthday : 88 वर्ष के हुए रस्किन, आज मनाएंगे जन्मदिन, घर पर सादगी से आयोजित होगा कार्यक्रम

Thu, 19 May 2022 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 01:13 AM IST
सार

मसूरी में आज परिवार के साथ वह अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर परिजनों और शहरवासियों में उत्साह है। उनके परिवार के राकेश बांड ने बताया कि जन्मदिन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Ruskin Bond Birthday: Ruskin bond turns 88, will celebrate his birthday today
Ruskin Bond

विस्तार

बच्चों के पसंदीदा अंग्रेजी लेखक, बाल साहित्यकार एवं उपन्यासकार पद्मश्री रस्किन बांड 88 वर्ष के हो गए। मसूरी में आज परिवार के साथ वह अपना जन्मदिन सादगी से मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर परिजनों और शहरवासियों में उत्साह है। 
विज्ञापन


उनके परिवार के राकेश बांड ने बताया कि जन्मदिन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में परिवार के लोगों के साथ कुछ पारिवारिक मित्र भी शामिल हो सकते है। बता दें कि रस्किन बांड का जन्म 19 मई वर्ष 1934 को हिमाचल के सोलन में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स में थे। उनकी पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में हुई। 
विज्ञापन


रस्किन वर्ष 1964 में पहली बार मसूरी आए थे। पहाड़ों की रानी उन्हें इतनी पसंद आई कि वह मसूरी के ही बनकर रह गए। यहां रहकर उन्होंने कई उपन्यास लिखे। इनमें द ब्लू अंब्रेला, एक था रस्टी कहानी पर टीवी शो बना था। उनकी किताब ‘सुजैन सेवेन हसबैंड’ पर फिल्म ‘सात खून माफ बनी थी’। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्किन बांड का पहला उपन्यास द रूम ऑन द रूफ को वर्ष 1957 में जॉन लेवलिन राइस पुरस्कार मिला था। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। रस्किन बच्चों के लिए सैकड़ों कथाएं, निबंध और उपन्यास लिख चुके हैं। वर्ष 1999 में उन्हें पद्मश्री और 2014 में पद्मभूषण मिल चुका हैं।


आज भी उनका निरंतर लिखने का कार्य जारी है। वह इन दिनों परिजनों के साथ प्रकृति का लुत्फ उठाने के लिए यमुना ब्रिज सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed