{"_id":"edc935ee5bce3b8e46bab8c47526fe43","slug":"rush-for-roadways-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मुश्किल होगा रोडवेज बसों में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मुश्किल होगा रोडवेज बसों में सफर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को रोडवेज बसों से कहीं जाना है तो सोच-समझकर घर से निकलें। रविवार को दून में एक साथ तीन प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते सुबह से राज्य के बाहर से अभ्यर्थी आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
आईएसबीटी में बसों के इंतजार में भीड़
ऐसे में बसों में जगह की किल्लत होनी तय है। उधर, शनिवार को भैया दूज के चलते उत्तराखंड परिवहन की बसों में भीड़-भाड़ के चलते सामान्य सवारियों को बेहद दिक्कत पेश आई। यात्रियों की भीड़ सुबह से ही आईएसबीटी में बसों के इंतजार में खड़ी रही।
विज्ञापन
रविवार को सीडीएस, एसएससी और आईटीबीपी की लिखित परीक्षा है। इसके लिए शहर में बीस हजार से ज्यादा छात्र यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचेंगे। करीब अस्सी फीसदी छात्र बसों से दून पहुंचेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद यही छात्र घर भी बसों से जाएंगे। एक साथ इतने छात्रों को संभालने में उत्तराखंड और यूपी की बसें काफी नहीं है। हालांकि उत्तराखंड परिवहन निगम बसों बसों की संख्या बढ़ाने का दावा कर रहा है।
जीएम परिचालन दीपक जैन ने बताया कि जरूरत हुई तो बसों से डिपो से आईएसबीटी भेज दिया जाएगा। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।