{"_id":"66d8f89eebc0c1c0e106f664","slug":"rural-development-secretary-radhika-jha-saw-the-development-work-in-pachhwadun-and-jaunsar-bawar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-493645-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्राम्य विकास सचिव राधिका झा ने पछवादून और जौनसार बावर में देखे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्राम्य विकास सचिव राधिका झा ने पछवादून और जौनसार बावर में देखे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बुधवार को विकासनगर और सहसपुर समेत जौनसार बावर के कई गांवों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। कालसी ग्रोथ सेंटर में महिलाओं की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश-विदेश तक बेचने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सचिव ग्राम्य विकास ने ग्राम कोटि में चल रही एग्रीबिजनेस ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में सेब का प्रसंस्करण कार्य देखा। ग्राम पंचायत कोटि में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आठ लाभार्थीयों के आवास का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने विकासखंड कालसी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने कोटी-डिमऊ मोटरमार्ग, वनधन केंद्र व विकासखंड कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने कालसी ग्रोथ सेंटर में स्थानीय उत्पाद सेब, माल्टा, अदरक, आंवला आदि का प्रसंस्करण करके एप्पल जैम, एप्पल चटनी, अदरक कैंडी, आंवला कैंडी आदि बनाने के काम को देखा। इसके अलावा राजमा, टमाटर, मटर, दाल व सब्जियों की शार्टिंग एवं ग्रांडिंग करके तैयार किए जा रहे उत्पादों के विपणन कार्य का निरीक्षण किया। सचिव ग्राम्य विकास ने इस प्रकार के किए जा रहे प्रयासों की सहराना की। उन्होंने महिलाओं के माध्यम से तैयार की जा रही चटनी व कैंडी को हाउस आफ हिमालयास के माध्यम से देश-विदेश तक बेचने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कालसी के पश्चात उन्होंने विकासनगर व सहसपुर विकासखंड कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, उपायुक्त राजपूत सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट, खंड विकास अधिकारी कालसी जगत सिंह, विकासनगर शक्ति प्रसाद भट्ट, सहसपुर मुन्नी शाह, ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह, जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।