सम्मान समारोह में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे पर उड़ाए नोट, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे वीरेंद्र रावत के सम्मान समारोह में कांग्रेसियों ने नोट उड़ाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुड़की के एक होटल में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के सम्मान में समारोह का आयोजन किया था। पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यक्रम शुरु किया गया।
इस समारोह में गीतों का भी कार्यक्रम रखा गया। कव्वाल देश भक्ति गीतों पर कार्यक्रम पेश कर रहे थे। वहीं एक कार्यकर्ता ने वीरेंद्र रावत के ऊपर नोटों की बारिश शुरू कर दी।