फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Running in the building of Garhwal Sabha located in

भगवान का दास कभी जीवन में उदास नहीं होता : गौतम कृष्ण

Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Running in the building of Garhwal Sabha located in
श्रीराम कथा में भगवान पर विश्वास रखने का दिया संदेश
विज्ञापन


श्रीराम भक्ति प्रचार समिति के तत्वावधान में दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा के भवन में चल रहे श्री राम कथा के चौथे दिन कथा व्यास गौतम कृष्ण जी महाराज ने कहा कि वह व्यक्ति कभी उदास नहीं होता जिसका भगवान में विश्वास होता है।

उन्होंने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, अहिल्या उद्धार व जनकपुर कथा का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने मेरा नाथ तू है नहीं मैं अकेला, मेरे साथ तू नहीं मैं अकेला, वैष्णव जन जो प्रीत पराई जाने रे, पायोजी मैने राम रत्न धन पायो भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान का दास जीवन में कभी उदास नहीं होता है। क्योंकि भगवान पर विश्वास हो तो हर परिस्थिति आसान हो जाती है।
विज्ञापन




कथा के दौरान उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु कृपा से प्रभु प्राप्त होते हैं इसलिए सभी लोगों को अपने सुख-दु:ख गुरु से जरूर बताने चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, कमलेश रावत, नीलम चौहान, सुधा चदोला, मोहर सिंह चौहान, सुनीता राय, दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed