{"_id":"64cc0c1e221af45692003447","slug":"rumor-of-school-closure-gave-sleepless-nights-to-1100-families-dehradun-news-c-5-drn1037-215140-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्कूल बंद होने की अफवाह ने उड़ाई 1100 परिवारों की नींद, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्कूल बंद होने की अफवाह ने उड़ाई 1100 परिवारों की नींद, जानिए क्या है पूरा मामला
Fri, 04 Aug 2023 02:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:02 PM IST
सार
अभिभावकों का दल स्कूल के मुख्य गेट पर बैठक करने वाला था, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। स्कूल के प्राचार्य विजय नैथानी ने बताया, शिक्षकों को मिलाकार स्कूल में 42 कर्मचारी हैं, जिन्हें बीते दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया था
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के बंद होने की अफवाह से करीब 11 सौ परिवारों की नींद उड़ गई है। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल बंद नहीं हो सकता। यह मामला शिक्षकों के दो महीने के वेतन से जुड़ा है, जो जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल केवि नंबर-2 प्रोजेक्ट स्कूल है। जिसका आर्थिक जिम्मा सर्वे ऑफ इंडिया के पास है, लेकिन सर्वे ऑफ इंडिया के एक अधिकारी के छुट्टी पर जाने से स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया। हालांकि बीते बृहस्पतिवार को सर्वे ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने स्कूल के प्राचार्य से फोनकर जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मलबे में जिंदगी की तलाश: गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में चार शव बरामद, 15 लोग लापता, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
उधर इस मामले में बृहस्पतिवार को अभिभावकों का दल स्कूल के मुख्य गेट पर बैठक करने वाला था, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। स्कूल के प्राचार्य विजय नैथानी ने बताया, शिक्षकों को मिलाकार स्कूल में 42 कर्मचारी हैं, जिन्हें बीते दो महीने से वेतन नहीं मिल पाया था, जो जल्द जारी किया जाएगा। इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बजट जारी किया जाना है। स्कूल बंद नहीं होगा।