फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur News Vigilance arrested Health Department employee and acmo for taking bribe

Rudrapur: सीएमओ कार्यालय में विजिलेंस का छापा, एसीएमओ और संविदा कर्मी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 06:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 06:58 PM IST
सार

लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जबकि एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Rudrapur News Vigilance arrested Health Department employee and acmo for taking bribe
सीएमओ कार्याल में कक्ष के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में विजिलेंस की टीम ने सोमवार शाम 16 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के एक संविदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने क्षय रोग निदान कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए कमीशन मांगा था।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि शिकायत कर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति से क्षय रोग के निदान के लिए उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गए प्रचार-प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग की गई थी। संविदा कर्मी अनिल जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जबकि एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


Dehradun: 18 लाख रुपये से अधिक की स्टांप चोरी पकड़ी, लगा जुर्माना, वसूली के लिए नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्यवाई कर धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीताल की अदालत में नौ मई को पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 10648 पर भी शिकायत की थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम में हेम चंद्र कांडपाल, मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव,  दीप जोशी, जगदीश बोरा, नवीन कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed