{"_id":"5e09a25a8ebc3e8801067462","slug":"rudrapur-loot-in-farmer-house-gold-and-cash-worth-lakhs-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: किसान के घर पर चोरों ने बोला धावा, कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: किसान के घर पर चोरों ने बोला धावा, कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुराई
Mon, 30 Dec 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रुद्रपुर के लालपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आइडिया कॉलोनी में किसान हरभजन सिंह के घर से चोर कई तोला सोना और लाखों की नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चोर 28 तोला सोना सहित छह लाख की नगदी चोरी करके ले गए हैं। हरभजन सिंह के कमरे के लॉकर को खोलकर यह चोरी की गई है। किसान ने घर में काम करने वाले नौकरों पर शक जताया है।
विज्ञापन
किसान ने पुलिस को मौखिक सूचना दे दी है। चोरों ने घटना को रात में अंजाम दिया। किसान के दो बच्चे विदेश में रहते हैं। जब यह घटना हुई किसान अपने रिश्तेदारों के पास गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
