फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudrapur Crime News Miscreants Entered shop by cutting wall stole mobiles incident captured in CCTV

रुद्रपुर में बेखौफ बदमाश: दीवार काटकर दुकान में घुसा, आराम से चोरी किए लाखों के मोबाइल, CCTV में कैद हुई घटना

Fri, 06 Dec 2024 07:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Dec 2024 07:44 PM IST
सार

चोर दुकान की छत पर चढ़ा और जीने के दरवाजे से सटी दीवार को काटकर अंदर घुस गया। इसके बाद चोर फर्स्ट फ्लोर से होते हुए ग्राउंड फ्लोर में गया। उसने दुकान में रखी 20 हजार की नगदी और 20 से अधिक महंगे मोबाइल चुरा लिए।

विज्ञापन
Rudrapur Crime News Miscreants Entered shop by cutting wall stole mobiles incident captured in CCTV
दुकान में मोबाइल चोरी करता चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में बदमाशों से हौसलें बुलंद हैं। देर रात एक मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर चोर ने लाखों रुपये के मोबाइल और नगदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मलिक कालोनी निवासी गौरव मुंजाल की काशीपुर बाइपास पर मोबाइल मंत्रा नाम से दुकान है। शुक्रवार की सुबह वे दुकान पर आए तो सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमे चोरी करता चोर दिखा। 
विज्ञापन


Rudrapur: दोमंजिला मकान में बने प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, लपटें देखकर दहशत में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार तोड़कर अंदर घुसा चोर

सीसीटीवी फुटेज में उसमें साफ दिख रहा है कि रात डेढ़ बजे चोर दुकान की छत पर चढ़ा और जीने के दरवाजे से सटी दीवार को काटकर अंदर घुस गया। इसके बाद चोर फर्स्ट फ्लोर से होते हुए ग्राउंड फ्लोर में गया। उसने दुकान में रखी 20 हजार की नगदी और 20 से अधिक महंगे मोबाइल चुरा लिए। 15 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर एसएसआई नवीन बुधानी के साथ बाजार चौकी पुलिस दुकान पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार चोर को चिन्हित करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed