{"_id":"699adfc46d522e037d04884a","slug":"rudraprayag-when-bear-attacked-in-village-pathali-woman-fought-back-and-saved-her-life-like-this-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: ग्राम पठाली में भालू ने किया हमला तो दरांती लेकर भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई खुद की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: ग्राम पठाली में भालू ने किया हमला तो दरांती लेकर भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई खुद की जान
Sun, 22 Feb 2026 04:31 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:31 PM IST
सार
रामेश्वरी देवी अपने आवासीय मकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एरेठी सुबदा नामक तोक में सुबह साढ़े दस बजे घास लेने गई थी। जहां पर भालू ने उनपर हमला कर दिया। भालू से भिड़ते हुए महिला ने दरांती से प्रहार कर अपना बचाव किया।
विज्ञापन
महिला पर भालू ने किया हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तहसील मुख्यालय ऊखीमठ से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पठाली के प्रधान की पत्नी रामेश्वरी देवी (55) पर भालू ने दिन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। जब भालू ने हमला किया तो महिला ने हिम्मत नहीं हारी और भालू से भिड़ गई। इस दौरान महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान पठाली मनबर सिंह नेगी की पत्नी रामेश्वरी देवी अपने आवासीय मकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एरेठी सुबदा नामक तोक में सुबह साढ़े दस बजे घास लेने गई थी। जहां पर भालू ने उनपर हमला कर दिया। भालू से भिड़ते हुए महिला ने दरांती से प्रहार कर अपना बचाव किया। जिसके बाद वह खेत से नीचे की ओर लुढ़क गई और शोर मचाकर भागते हुए अपने पति को सूचित कर दिया। शोर सुनने के बाद घर से उनका पति भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा, तब तक महिला आधे रास्ते तक पहुंच चुकी थी। घटना के बाद भालू वहां से भाग गया। हमले में उनके दांए हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Dehradun: दिगंबर हत्याकांड का खुलासा; ढाई लाख रुपये को लेकर हुआ था विवाद, तीन दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
परिजनों द्वारा घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। चिकित्सालय में मौजूद डीएफओ रजत सुमन ने बताया की महिला की स्थिति सामान्य है। तथा महिला के दाएं हाथ पर डाॅक्टरों द्वारा छह टांके लगाए गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पठाली गांव में गश्त टीम भेज दी गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है।