{"_id":"6a9e4e6cbc27a16e4f006c7f","slug":"rudraprayag-pilgrim-falls-into-a-gorge-near-gaurikund-on-the-kedarnath-pilgrimage-route-search-teams-dispatche-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा; गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा; गौरीकुंड के पास खाई में गिरने से महाराष्ट्र के यात्री की मौत
Mon, 07 Sep 2026 11:16 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:16 AM IST
सार
महाराष्ट्र से आया एक यात्री खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और आपदा राहत दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान यात्री की जान चली गई।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के समीप खाई में गिरने से यात्री की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 10:06 बजे हुआ। जब महाराष्ट्र से केदारनाथ यात्रा पर आए यशवंत किसनराव छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिर गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम को मौके के लिए रवाना हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीमों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, रोके गए श्रद्धालु; तीन घंटे बाद यात्रा सुचारू
विज्ञापन
यात्री को खाई से निकालकर गौरीकुंड स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यशवंत किसनराव थोरात (59) निवासी एस.एन. 47, लेन नंबर-01, गणेशनगर, सुंदरबाई मराठे, पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।