फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News Police arrested Husband accused of wife murder from New Delhi

Rudraprayag: पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने नई दिल्ली से किया गिरफ्तार, तमंचे से फायर कर दी थी मौत

Wed, 11 Sep 2024 06:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2024 06:55 PM IST
सार

बीते 31 अगस्त की दोपहर को आरोपी राजीव त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना शालीमारबाग, दिल्ली ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अमसारी में अपनी पत्नी राधिका की तमंचे से फायर कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

विज्ञापन
Rudraprayag News Police arrested Husband accused of wife murder from New Delhi
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में 31 अगस्त को पत्नी की तमंचे से फायर कर हत्या करने वाले आरोपी राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी को पुलिस ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था।

विज्ञापन


बीते 31 अगस्त की दोपहर को आरोपी राजीव त्यागी पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना शालीमारबाग, दिल्ली ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के अमसारी में अपनी पत्नी राधिका की तमंचे से फायर कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। मृतका की मां रानी देवी की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली स्थित शालीमारबाग पुलिस थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गैर जमानती वारंट में स्पेशल स्टॉफ नार्थ वेस्ट ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: स्कूल से लौटकर गुमसुम रहती थी 12 साल की बच्ची, फिर सामने आया वैन चालक की गंदी नजर का सच

मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी ने संबंंधित न्यायालय में आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था। न्यायालय ने रुद्रप्रयाग पुलिस के आवेदन को स्वीकार किया। बीते मंगलवार रात पुलिस आरोपी को दिल्ली से रुद्रप्रयाग लेकर आई।

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी राधिका उर्फ पूजा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed