फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rudraprayag more youth serving country

उत्तराखंड में इस जिले के बेटे देश के लिए हंसते हुए देते हैं जान

Tue, 16 Aug 2016 08:00 AM IST
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 16 Aug 2016 08:00 AM IST
विज्ञापन
rudraprayag more youth serving country
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है, दो दिन की जिदंगी हमें अपना फर्ज निभाना है... यह जज्बा है रुद्रप्रयाग जिले के उन वीर सपूतों का जो भारत माता की रक्षा में प्राण न्यौछावर कर गए।

विज्ञापन


आजादी की लड़ाई से लेकर देश की सीमाओं की निगहबानी में रुद्रप्रयाग के पराक्रम ने अपना लोहा मनवाया है। जिले में ऐसे सपूतों की कमी नहीं है। आज भी यहां के कई जवान सीमाओं पर सीना ताने खड़े हैं।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग को सैन्य बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। यहां के वीर-जवानों ने भारत के गणतंत्र को कायम रखने में अहम भूमिका निभाई है। आजादी के बाद वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से लेकर वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध और सीमाओं पर चले कई ऑपरेशन में दुश्मन के दांत खट्टे करने में यहां के जवानों के शौर्य को भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के युवाओं में सेना के प्रति लगाव

rudraprayag more youth serving country

मातृभूमि के स्वाभिमान और सम्मान के लिए 46 जवान अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। भारतीय सेना की ओर से इस पराक्रम के लिए 35 सैनिकों को सेना ने कीर्ति चक्र, सेना मेडल और विशिष्ट सम्मान से नवाजा जा चुका है। आज भी यहां के युवाओं में सेना के प्रति लगाव बना है।

अगस्त्यमुनि ब्लाक का मुख्यमंत्री आदर्श गांव कंडारा सैनिक बाहुल्य गांव है। यहां 42 पूर्व सैनिक हैं और 45 से अधिक सेना में तैनात हैं। वहीं तल्ला नागपुर, धनपुर, रानीगढ़ सहित जखोली ब्लाक व केदारघाटी के अधिकांश गांवों से सेना में तैनात हैं। 

प्राण न्यौछावर करने वाले जवान
वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध में 1, 1965 भारत-पाक युद्ध में 2 के अलावा ऑपरेशन रक्षक में 15, पवन में 8, पराक्रम में 6, विजय में 3, मेघदूत में 3, कैकटस लिली में 3, रेनू में 1, औलम्पस में 1,  बेटल एक्स में 1,  ऑरचिट में 1,  हिफाजत में 1 सैनिक ने वीरगति पायी।

वीर सिंह को कीर्ति चक्र
वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध में धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव निवासी रायफल मैन वीर सिंह ने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। सेना ने उन्हें 24 सितंबर 1962 को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। 26 जवानों को सेना मेडल और 6 जवानों को मेन-इन-डिश से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed