फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag: Kedarnath trek route closed due to debris near Chirbasa; pilgrims heading from Gaurikund stopped

रुद्रप्रयाग: चीरबासा के पास मलबा आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड से जाने वाले यात्रियों को रोका

Fri, 11 Sep 2026 01:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 11 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Rudraprayag: Kedarnath trek route closed due to debris near Chirbasa; pilgrims heading from Gaurikund stopped
केदारनाथ पैदल मार्ग बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल आवाजाही रोक दी गई। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुटी है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार मौके की स्थिति पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन


देहरादून: नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित टीमों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। मार्ग सुचारू होने और केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू किए जाने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed