फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag CMS Dr. Manoj Badoni found dead in the room Uttarakhand News in hindi

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी कमरे में मृत मिले, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Wed, 11 Jun 2025 10:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Jun 2025 10:54 AM IST
सार

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज बडोनी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले वर्ष से सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
Rudraprayag CMS Dr. Manoj Badoni found dead in the room Uttarakhand News in hindi
डॉ मनोज बडोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने कमरे में मृत मिले। मौत का कारण प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीएमओ डा. राम प्रकाश उनके आवास पर पहुंचे। घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

डॉ. बडोनी आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पिछले वर्ष से सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को कई डॉक्टर उनके आवास पर इलाज के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा था और वह आवास से ही अस्पताल के कुछ काम भी निपटा रहे थे।

विज्ञापन


ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी
देर शाम करीब 8.15 बजे उन्हें फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला, इस पर जिला चिकित्सालय से एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया तो वह बिस्तर में अचेत मिले। कर्मचारी की सूचना पर डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दून की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, पारा 39 के पार...प्रदेश में आज प्रवेश करेगा मानसून

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह लोग देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार को जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed