{"_id":"686200a1aa608c77cd04d9f2","slug":"rudraprayag-bus-accident-seven-people-missing-in-bus-accident-are-still-missing-rescue-operation-rain-weather-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag Accident: लापता सात यात्रियों का नहीं लगा पता, अब तक पांच शव बरामद, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag Accident: लापता सात यात्रियों का नहीं लगा पता, अब तक पांच शव बरामद, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा
Mon, 30 Jun 2025 10:13 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:13 AM IST
सार
रुद्रप्रयाग हादसे में लापता हुए लोगों की खोजबीन में मौसम बाधा बना हुआ है। बारिश के कारण चौथे दिन रेस्क्यू नहीं हुआ। नदी का बहाव तेज होने से खोजबीन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास 26 जून को हुए बस हादसे में लापता सात लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लगातार बारिश और अलकनंदा नदी के तेज बहाव के चलते चौथे दिन भी रेस्क्यू अभियान स्थगित रहा।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया, हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
दो शवों की पहचान संजय सोनी और चेतना सोनी (पति-पत्नी) के रूप में हुई है। गौरी सोनी का शव धारी देवी के पास बरामद हुआ, जबकि हादसे के दिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। नदी का बहाव तेज होने से खोजबीन में भारी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: उत्तरकाशी में रात नौ से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक, केवल इन्हें अनुमति
विज्ञापन
मौसम साफ होते ही रेस्क्यू फिर शुरू किया जाएगा। इधर, हादसे के चार दिन बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग को टक्कर मारने वाले ट्रक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।