Rudraprayag Bus Accident: चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, ये माना जा रहा हादसे का कारण
प्रथम दृष्टया मामले में वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। इसके साथ ही, यह भी माना जा रहा है कि वाहन में तकनीकी कमी भी दुर्घटना का एक कारण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग में बस दुर्घटना की शुरुआती जांच में चालक सुमित की लापरवाही और वाहन में तकनीकी कमी दोनों की बात सामने आ रही है। चालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक सुमित को हेलीकॉप्टर से एम्स रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामले में वाहन चालक की लापरवाही सामने आई है। इसके साथ ही, यह भी माना जा रहा है कि वाहन में तकनीकी कमी भी दुर्घटना का एक कारण है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार निवासी चालक सुमित कुमार के खिलाफ दूसरों का जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने, लापरवाही से मृत्यु का कारण बनाने और सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के कारणों की पूरी जानकारी जुटाने के लिए घायलों से भी बातचीत की जाएगी।
अलकनंदा में समाई बस: तीन धाम के बाद निकले थे बदरीनाथ, फिर मची चीत्कार, घायल ने बयां किया वो खौफनाक मंजर
चालक बोला- सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर
हालांकि, घायल चालक सुमित का कहना है कि वह 20 किमी/घंटा की गति से वाहन चला रहा था और सभी यात्री भजन-कीर्तन गा रहे थे। उसने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से उसके वाहन का स्टीयरिंग नीचे की तरफ हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में घायल हुई यात्री भावना सोनी ने भी चालक के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उनका वाहन खाई में गिरा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.