फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus Before Congress Khichdi Bhoj in haldwani

कांग्रेस के खिचड़ी भोज से पहले ही सड़क पर जमकर हंगामा, कमेटी के दो सचिवों ने दिया इस्तीफा

Tue, 28 Jan 2020 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 10:42 PM IST
सार

  • प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष से हुई नोकझोंक, बागियों को जगह देने पर जताया विरोध
  • दो सचिवों ने प्रदेश प्रभारी को सौंपा इस्तीफा, कहा-पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है 

विज्ञापन
Ruckus Before Congress Khichdi Bhoj in haldwani
खिचड़ी भोज से पहले हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में खिचड़ी भोज के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने और अपनों को मनाने की कांग्रेस नेताओं की मंशा धरी रह गई। खिचड़ी भोज से पहले सड़क पर ‘कांग्रेसी रायता’ फैल गया और आसपास के दुकानदारों ने भी ‘रायता’ फैलते हुए देखा। प्रदेश प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष का घेराव कर दो सचिव ने अपने समर्थकों के साथ इस्तीफे के प्रति सौंप दी। 

विज्ञापन


नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी बनने के बाद से ही पार्टी में बगावत के सुर सुनाई दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपने ही नेताओं के निशान पर हैं। दोनों नेताओं पर पार्टी के भीतर से हमले हो रहे हैं। मंगलवार को पार्टी के भीतर चल रहा घमासान सड़क पर आ गया। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश स्वराज आश्रम में आयोजित खिचड़ी भोज में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


मटर गली से पहले ही प्रदेश सचिव बने संजय किरौला, दीप सती ने अपने साथी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट और हर्षवर्धन पांडे के साथ प्रदेश प्रभारी को रोक लिया। कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। 2022 में अगर पार्टी सत्ता में आना चाहती है तो कांग्रेस से जुड़े लोगों को तरजीह दी जानी चाहिए। कहा पार्टी के खिलाफ ही चुनाव लड़ने वालों को पदों से नवाजा गया है। किरौला और सती ने अपने इस्तीफे की प्रति प्रदेश प्रभारी को सौंप दी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और किरौला के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किरौला ने कहा कि बागियों को सम्मानित करना किसी भी हाल में ठीक नहीं है। पार्टी के भीतर गुटबाजी चरम पर है और यह पार्टी हित में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काम करने वालों का कार्यकारिणी में स्वागत
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी बहुत बड़ी थी। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी को कम करने के निर्देश दिए थे। उसी के अनुसार कार्यकारिणी गठित की गई है और सभी लोग काम करेंगे। जो लोग काम करना चाहते हैं उनका स्वागत है और जो काम नहीं करना चाहता है उनके लिए कोई बात नहीं है। समन्वय के साथ कार्यकारिणी बनाई गई है। कहा कि चूक किस स्तर पर हुई है इसकी जांच करने की जरूरत है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के स्तर से लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले लिस्ट बड़ी थी और हाईकमान के स्तर लिस्ट को कम कराया गया। एआईसीसी के स्तर से किन लोगों ने नाम जुड़वाया है उसको देखना है। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी होती है। धामी हमारे मजबूत साथी हैं।

खिचड़ी भोज में जुटे कांग्रेसी

नई प्रदेश कार्यकारिणी गठन के बाद स्वराज आश्रम में माघ माह में आयोजित खिचड़ी भोज में कांग्रेसी जुटे। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कार्यकर्ताओं को खिचड़ी बांटी। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। सिंह ने कहा कि जिन लोगों को नई जिम्मेदारी मिली है उनको बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अपने क्षेत्रों में बेहतर काम कर कांग्रेस को मजबूत कर मिशन 2022 में जीत दर्ज करने के उद्देश्य से काम करें।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, किरन डालाकोटी, संध्या डालाकोटी, सरिता आर्या, मधु सांगुड़ी, जया बिष्ट, महेश शर्मा, इकबाल भारती, रोहित भट्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, मयंक भट्ट, मोनिका सती, दीप चंद्र पाठक, जगमोहन चिलवाल, हेमंत बगड्वाल, ताहिर, मनोज भट्ट, रत्ना श्रीवास्तव, हर्षवर्धन पांडे, संदीप जोशी आदि थे। 

सर्किट हाउस में किया प्रदेश प्रभारी का स्वागत
प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सर्किट हाउस पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह का स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन ने उन पर भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरकर दिखाएंगे। 2022 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पार्टी में विरोध जता चुके हैं। पार्टी के सिस्टम में कुछ खामियां है और उसको उजागर करने के लिए ही प्रदेश प्रभारी को इस्तीफे की प्रति दी। पार्टी के भीतर सिस्टम सही होना चाहिए। पार्टी विरोधियों को सम्मानित करके अगर कार्यकर्ताओं का मनोबल अगर गिराया जाएगा तो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक धामी के खिलाफ बयानबाजी हुई और सचिव की सूची में रखा गया तो उनका विरोध जायज है। कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, हैं और आगे भी रहेंगे। 
संजय किरौला, कांग्रेस नेता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed