फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus and Stone Throwing between two groups in roorkee video viral on social media

रुड़की: मामूली विवाद में जमकर हुआ पथराव, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल

Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Ruckus and Stone Throwing between two groups in roorkee video viral on social media
विवाद के बाद पथराव - फोटो : फाइल फोटो

रुड़की के सफरपुर गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में जमकर पथराव हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पथराव से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में पथराव चलता रहा।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। वहीं, गांव में हुए पथराव की सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सफरपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। करीब पांच मिनट तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। ग्रामीणों ने पथराव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामला शांत कराया। इस बीच पथराव की कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली।

साथ ही पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंची है। वहीं, बताया जा रहा है कि पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जिनका शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उधर, एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed