फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus and Stone pelting between two Groups for money in Roorkee

रुड़की: पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने फटकारी लाठियां, पांच को लिया हिरासत में

Mon, 04 May 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 May 2020 10:22 PM IST
सार

  • रामपुर गांव में सोमवार देर शाम दो पक्षों में हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी भी चोटिल

विज्ञापन
Ruckus and Stone pelting between two Groups for money in Roorkee
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में डेढ़ हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर शांत किया। पथराव में दोनों पक्षों के करीब दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो सिपाही भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर डेढ़ हजार की उधारी थी। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह व्यक्ति अपने रुपये लेने युवक के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इसे लेकर दोनों में तनातनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन



शोर सुनकर दोनों के परिजन भी मौके पर आ गए। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव हो गया। पथराव होता देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां भांजकर लोगों को दौड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद जाकर विवाद शांत हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed