फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus and Stone pelting between two communities in Roorkee

रुड़की: पुरानी रंजिश में दो समुदायों के लोगों के बीच मारपीट और पथराव, सात लोग घायल

Wed, 08 Apr 2020 07:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Apr 2020 07:58 PM IST
सार

  • दोनों समुदाय में श्मशान घाट की भूमि को लेकर चला आ रहा है विवाद
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत, तहरीर का इंतजार

विज्ञापन
Ruckus and Stone pelting between two communities in Roorkee
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की के भगवानपुर में पुहाना में पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के कुछ लोगों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें कुल सात लोग घायल हुए हैं। अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई का भरोसा दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुहाना में दो समुदायों के बीच श्मशान घाट की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक पक्ष का एक युवक खेत से आ रहा था। इस दौरान उसकी दूसरी पक्ष युवक के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इस घटना के कुछ देर बार दोनों समुदायों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए। वहीं दोनों समुदायों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भगवानपुर व रुड़की में अपना इलाज करा रहे हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed