फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruchika and Anirudh make a difference

रुचिका और अनिरुद्ध ने मोहा मन

Sun, 17 Apr 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ruchika and Anirudh make a difference
कौलागढ़ रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत मेले में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देत? - फोटो : CITY
विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 के दूसरे दिन युवा गायिका रुचिका केदार ने हिंदुस्तानी वोकल संगीत पर कई प्रस्तुतियां देकर और अनिरुद्ध वर्मा ने हिंदुस्तानी फ्यूजन म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 15 दिवसीय महोत्सव में शनिवार को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, पंकज राग की ओर से निर्देशक कवि जयदेव की संगीत यात्रा पर परिचर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओएनजीसी के निदेशक (एक्सप्लोरेशन) राजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से अन्वेषणा ग्रुप के कलाकारों को सम्मानित किया गया। कवि पंकज राग ने भारत के कला एवं संस्कृति को सहेजकर रखने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। निर्देशक जयदेव की संगीत यात्रा पर उनकी जो परिचर्चा रही, वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जयदेव के पूरे जीवन काल से परिचय कराते हुए उनके संगीत एवं कला के क्षेत्र में दिए गए योगदान से रूबरू कराया। उधर, ग्वालियर-जयपुर घराने की युवा गायक रुचिका केदार ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रुचिका का जन्म भोपाल में एक संगीत परिवार में हुआ था और उन्होंने कम उम्र में ही अपने पिता दिलीप काले से संगीत सीखना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

डॉ. अलका देव मारुलकर ने रुचिका को गायन एवं संगीत की जटिलताओं को सिखाया, उसके बाद उन्हें कोलकाता में आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी में एक आवासीय छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। जहां उन्होंने अपने वर्तमान गुरु पंडित उल्हास कशालकर से मुलाकात की और प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में रुचिका पुणे विश्वविद्यालय के ललित कला केंद्र में छात्र सलाहकार हैं। कार्यक्रम का समापन हिंदुस्तानी फ्यूजन म्यूजिक बैंड के अनिरुद्ध वर्मा की ओर से आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुआ। अनिरुद्ध एक समकालीन पियानोवादक, संगीतकार और निर्माता हैं। जिन्होंने अद्वैत, इंडियन ओसियन, परिक्रमा और मृग जैसे बैंड के साथ भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed