फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ruby chaudhary health deteriorated in custody.

रिमांड में बिगड़ी रूबी की तबीयत, शरीर सुन्न

Fri, 10 Apr 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Apr 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
ruby chaudhary health deteriorated in custody.

फर्जी आईएएस बनकर IAS अकादमी में रहने वाली रूबी चौधरी की तबीयत पुलिस रिमांड के तीसरे दिन अचानक बिगड़ गई। उसने शरीर का आधा हिस्सा सुन्न होने की शिकायत की।

विज्ञापन


शुरुआत में पुलिस और एसआईटी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस पर रूबी और उसके अधिवक्ता ने थाने में जमकर हंगामा किया।

इसके बाद पुलिस उसे दून अस्पताल ले आई। यहां भर्ती करने के बाद रूबी का सीटी स्कैन और एक्सरे कराया गया। देर शाम रिपोर्ट नार्मल आने के बाद रूबी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


एसआईटी बुधवार को रूबी चौधरी को लेकर प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल गई थी। देर रात दो बजे टीम रूबी को लेकर दून लौटी और सीधे राजपुर थाने पहुंची। अधिवक्ता अरुण खन्ना भी रूबी के साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया अनदेखा तो बिफरी रूबी

ruby chaudhary health deteriorated in custody.

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे जगते ही रूबी ने शरीर का आधा हिस्सा सुन्न होने की बात कही। उसका कहना था कि वह उठ नहीं पा रही है।

पुलिस ने उसकी बात अनसुनी की तो वह गुस्सा गई। रूबी और अधिवक्ता खन्ना ने थाने में हंगामा कर दिया। खन्ना ने पुलिस पर रूबी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। खन्ना ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की।

अधिकारियों के निर्देश के बाद एसआईटी और राजपुर पुलिस 11 बजे रूबी को लेकर दून अस्पताल पहुंची। यहां फिजीशियन डा. मुकेश सुंदरियाल ने उपचार शुरू किया। रूबी का एक्सरे और सीटी स्कैन कराया गया।

दोपहर बाद डॉ. सुंदरियाल ने बताया कि रिपोर्ट नार्मल हैं, लेकिन रूबी का शरीर का कुछ हिस्सा सुन्न है। हालांकि मौसम में बदलाव और मांसपेशी में खिंचाव इसकी वजह हो सकता है।

पुलिस को पूछताछ की जल्दी, हंगामा

ruby chaudhary health deteriorated in custody.

एसआईटी चाहती थी कि रूबी को जल्द से जल्द अस्पताल से ले जाया जाए। दोपहर बाद रिपोर्ट नार्मल आते ही एसआईटी और पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों से बातचीत की और रूबी को ले जाने की बात कही। लेकिन डॉक्टरों ने रूबी के सामान्य होने तक उसे ले जाने की इजाजत नहीं दी।

इस बीच रूबी के अधिवक्ता अरुण खन्ना ने फिर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उनकी मुवक्किल की तबीयत खराब होने के बावजूद पुलिस मानवीय पहलू की अनदेखी कर रही है। हालांकि, देर शाम डॉक्टरों ने रूबी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

अस्पताल में पुलिस का घेरा
रूबी के अस्पताल पहुंचते ही पुलिस उपाधीक्षक नगर मनोज कत्याल और कोतवाली इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट फोर्स लेकर अस्पताल पहुंच गए थे। दिनभर अस्पताल में पुलिस तैनात रही। देर शाम तक पूरे अस्पताल की घेराबंदी कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed