{"_id":"1d9b2403ed6db8cdb8d688067a9f89c2","slug":"rto-will-remove-blue-light-from-officer-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन अफसरों की 'हेकड़ी' निकालेगा आरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन अफसरों की 'हेकड़ी' निकालेगा आरटीओ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Nov 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद देहरादून में सरकारी अफसरों का नीली बत्ती से मोह छूट नहीं रहा।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) समेत कई अन्य अधिकारी नीली बत्ती लगी कारों में फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग इन अफसरों को नोटिस भेजने जा रहा है।
विज्ञापन
केवल डीएम और एसएसपी को है अधिकार
जिले में केवल जिलाधिकारी और एसएसपी को ही नीली बत्ती लगाने का अधिकार है। लेकिन दून में एसडीएम, एडीएम और सीडीओ के अलावा कई अन्य आईएसएस अधिकारी नीली बत्ती लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत
खास बात यह है कि परिवहन विभाग के कई बार सूचित करने के बावजूद ये अधिकारी वाहन से बत्ती नहीं हटा रहे।
एआरटीओ एके सिंह ने बताया कि नोटिस के बाद अफसरों को एक सप्ताह का वक्त दिया जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग की टीम ही अभियान चलाकर अफसरों के वाहनों से बत्ती हटाएगी।
इन्हें भेजा जाएगा नोटिस
- मुख्य विकास अधिकारी
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी
- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देहरादून
- एडीएम प्रशासन
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)