फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RTI activist will burn himself in tanakpur

RTI कार्यकर्ता उत्तराखंड CM के सामने करेगा आत्मदाह, पीछे है यह वजह

Tue, 09 Jan 2018 03:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 09 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
RTI activist will burn himself in tanakpur
trivendra singh rawat - फोटो : file photo
आरटीआई कार्यकर्ता केदार सामंत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आत्मदाह करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता ने अपनी व्यथा सुनाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए 20 मिनट का समय मांगा है। कहा है कि 45 दिन में वार्ता तय न होने पर आत्मदाह कर लेगा। सामंत ने मुख्यमंत्री को डाक से भेजे इस चेतावनी पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

स्पीड पोस्ट से सोमवार को भेजे पत्र में आरटीआई कार्यकर्ता सामंत ने कहा है कि वह भी एक ट्रांसपोर्टर है, लेकिन उसने कमाई के लिए कभी झूठ, धोखा, असंवैधानिक तरीकों का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन

अपनी व्यथा सुनाने के लिए मुख्यमंत्री से 20 मिनट का समय मांगा

RTI activist will burn himself in tanakpur
मुख्यमंत्री से 20 मिनट का समय मांगा
इसके बावजूद उसके साथ अधिकारी, नेता, कर्मचारियों समेत कुछ कंपनियों ने भी धोखा किया है। इससे वह बुरी तरह टूट चुका है। उसने कहा है कि वह इंसाफ के लिए हर दरवाजे पर गया, गिड़गिड़ाया लेकिन किसी ने उसे इंसाफ नहीं दिलाया।

आज वह इस स्थिति में पहुंच गया है कि ट्रांसपोर्टर प्रकाश की ही तरह आत्महत्या का कदम उठाने को मजबूर हो रहा है। सामंत ने अपनी व्यथा सुनाने के लिए मुख्यमंत्री से 20 मिनट का समय मांगा है।

आगाह किया है कि 45 दिन के अंदर उसे समय नहीं दिया गया तो वह सचिवालय या भाजपा के चंपावत, टनकपुर कार्यालय में कभी भी आत्मदाह कर सकता है। आरटीआई कार्यकर्ता की इस चेतावनी के बाद पुलिस, प्रशासन सतर्क हो गया है। उससे संपर्क के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed