{"_id":"58634bfc4f1c1b8940eecf4b","slug":"rti-activist-thankful-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले का खुलासा करने वाले भूपेंद्र बोले, थैंक्यू पीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले का खुलासा करने वाले भूपेंद्र बोले, थैंक्यू पीएम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
pm modi rally
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के ‘उत्तराखंड में स्कूटर भी पैसा खाता है’ संबंधी वक्तव्य पर आपदा घोटाले का खुलासा करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सामाजिक न्याय कृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने जून 2013 में आई आपदा के राहत कार्यों पर हुए खर्च के हिसाब की आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। आरटीआई से मिली जानकारी में ही यह खुलासा हुआ था कि जिस वाहन में 30 लीटर पेट्रोल डाला गया वह स्कूटर का नंबर था।
विज्ञापन
जबकि, स्कूटर की टंकी में एक बार में करीब पांच लीटर तक ही पेट्रोल आ सकता है। भूपेंद्र कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का आभार जताते हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, जिनके शासनकाल में यह घोटाला हुआ था, वह अब भाजपा में हैं। भूपेंद्र ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
स्कूटर से तेल चुराने वाले मोदी के बगलगीर हैं: किशोर
पीएम के भाषण के एक अंश के हवाले से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी को भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बताया। उन्होंने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि स्कूटरों से तेल पीने वाले जिन लोगों की वह बात कर रहे हैं, वे आज उनके बगल में बैठे हैं। उनके गालों की चमक बताती है कि स्कूटर से तेल पीने वालों ने उस तेल को मोदी के घर भी भेजा है।
दरअसल, मोदी ने भाषण के दौरान राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा,‘ यहां तो स्कूटर भी पैसे खा जाता है। पांच लीटर की टंकी में 35 लीटर तेल भरा जाता है। उल्लेखनीय है कि यह आपदा राहत में हुए घोटाले से जुड़ा प्रसंग है। यह घोटाला विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्रित्वकाल से जुड़ा है। मोदी के इस प्रसंग के उल्लेख से कांग्रेस को बड़ा हथियार मिल गया है। मोदी जब यह कह रहे थे, उस वक्त बहुगुणा मंच पर मौजूद थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इस मसले पर जोरदार चुटकी ली।
उन्होंने दावा किया कि मोदी की रैली में हिमाचल और यूपी से भाड़े की भीड़ जुटाई गई। किशोर ने कहा कि भाजपा नेता नितिन गडकरी ने चुनाव से पूर्व कहा था कि उन्हें श्रवण कुमार बनाकर उनकी राजनीतिक हत्या की गई है, पर उन्होंने आज तक यह नहीं बताया कि इस श्रवण को तीर मारने वाला कलयुगी दशरथ कौन हैं? उन्होंने मोदी के दौरे को हवाई करार दिया। कहा कि राज्य की सभी सड़कें पहले से ही ऑल वेदर हैं।
सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री के चारधाम यात्रा मार्ग प्रोजेक्ट का नाम बदल कर चारधाम परियोजना करने की कोरी चुनावी घोषणा से राज्य के लोगों को क्या लाभ मिलेगा? भाजपा ने ढाई वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित योजनाओं का नाम ही बदला है। वह राज्य के शुभचिंतक होते तो राज्यवासियों को आरक्षण में शामिल करने की घोषणा करते। राज्य को विशेष औद्योगिक पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे की बहाली की बात करते।
पीएम को भेजा महिला कांग्रेस ने ज्ञापन
महिला कांग्रेस की महानगर इकाई ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा। ज्ञापन में महिलाओं को लोस और विस में 33 प्रतिशत आरक्षण, केंद्रीय नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अंतरराष्ट्रीय दरों पर करने, महंगाई पर नियंत्रण करने, महिलाओं को मुफ्त शिक्षा और बालिकाओं को केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले में वरीयता व राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने को विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। इस मौके पर नजमा खान, राधा चौहान, अनुराधा तिवाड़ी, अंबिका चौहान, देवेश्वरी डिमरी, कृष्ण चौहान, प्रेमलता चौहान, विमला मन्हास, शोभा राम, संजय भट्ट, मीना रावत, अंजलि, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, उषा ओबराय, सुशीला शर्मा, बाला शर्मा, संगीता नेगी, बबीता आदि मौजूद थे।