फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rss vigil on uttarakhand bjp

उत्तराखंड में टूटे न BJP का मनोबल, संघ टटोल रहा मन

Thu, 26 May 2016 12:52 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 May 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
rss vigil on uttarakhand bjp
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

नौ बर्खास्त विधायकों के भाजपा के पाले में आने से पार्टी के भीतर पैदा हो रहे नए समीकरणों पर राष्ट्रीय सेवक संघ (आरएसएस) भी सतर्क है।

विज्ञापन


बागियों को अहम जिम्मेदारी देने की संभावना पर संघ कार्यकर्ताओं के रुख को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है। इससे उनके मनोबल पर क्या असर होगा यह जानने के लिए खासकर संघ पृष्ठभूमि और जमीनी कार्यकर्ताओं की थाह ली जा रही है।
विज्ञापन


मौजूदा वक्त में भाजपाइयों में हर कोई यह जानने को बेताब है कि आलाकमान बर्खास्त विधायकों को कितनी तवज्जो देने के मूड में है। कुछ पुराने कार्यकर्ताओं का तर्क है कि जुम्मा जुम्मा ‘हाथ’ का साथ छोड़ भाजपाई हुए इन नेताओं को ज्यादा तरजीह देने से कर्मठ कार्यकर्ताओं के मनोबल पर उल्टा असर पड़ेगा। तो कुछ कह रहे हैं कि इससे पार्टी की ताकत बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संघ के स्वयंसेवकों की तरफ से आ रही फोन काल

rss vigil on uttarakhand bjp
भाजपा कार्यालय में पहुंचे बागी - फोटो : AmarUjala

इन सब के बीच भाजपा के लिए हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका में रहने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी एक्टिव मोड में आने लगा है। बागियों में किसी को राज्यसभा और किसी को विधानसभा चुनाव में दावेदार बनाने की संभावनाओं पर संघ के दिग्गज भाजपा कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि संघ के स्वयंसेवकों की तरफ से फोन काल भी आ रही है। तो कुछ से व्यक्तिगत मिलकर जानकारी जुटाई जा रही है।

कार्यकर्ताओं से कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों को अहम जिम्मा देने के संभावित नफा नुकसान पर राय पूछी जा रही है। हालांकि इस बारे में पार्टी के सूत्र सिर्फ आफ रिकार्ड ही जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed