फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rss National Contemplation Meeting Today In Haridwar Mohan Bhagwat Dattatreya Hosabale Will Be Present

भावी एजेंडे पर चर्चा: हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे मौजूद

Tue, 05 Apr 2022 10:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Apr 2022 10:02 AM IST
सार

बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
Rss National Contemplation Meeting Today In Haridwar Mohan Bhagwat Dattatreya Hosabale Will Be Present
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक मंगलवार से हरिद्वार के पास रायवाला में होगी। इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। सात दिन के चिंतन में संघ अपने कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही भावी एजेंडा तय करेगा।

विज्ञापन


बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के मुताबिक, इस वर्ष 105 स्थानों पर हो रहे संघ शिक्षा वर्ग सहित देश भर में अन्य प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हर साल होने वाले इन वर्गों के पाठ्यक्रम तथा बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण की विधि पर बैठक में चर्चा होगी। संघ कार्यकर्ता निर्माण में इन वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे पाठ्यक्रम की समीक्षा तीन से पांच वर्ष के अंतराल में समय-समय पर की जाती है। इसके अलावा बैठक में पिछले वर्षों में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की चर्चा होगी। योजनाओं एवं निर्णयों को लागू करने के लिए भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही विभिन्न प्रांतों में चल रहे कार्यों व विशेष उपक्रमों पर भी बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed