उत्तराखंड को अपना गढ़ बनाने की जुगत में RSS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड को अपना गढ़ बनाने के लिए जोर-शोर से लगा हुआ है। अकेले देहरादून में संचालित शाखाओं में नए स्वयंसेवकों की संख्या में 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। शाखाओं से जुड़ने वाले नए स्वयंसेवकों में अधिकांश छात्र हैं।
सभी वर्ग और आयु वर्ग के लोगों की संघ की विचारधारा में दिलचस्पी ले रहे है। संघ सबसे अधिक ध्यान स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्रों को जोड़ने पर दे रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छात्रों से हफ्ते में सिर्फ एक घंटा संघ के लिए मांगा है, बाकी समय पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है।
शहर में 22 साप्ताहिक मिलन केंद्र बनाए हैं, जहां हफ्ते में एक बार छात्र जुटते हैं राष्ट्रीय अखंडता, पर्यावरण, स्वच्छता और विभिन्न सामाजिक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाता है।
इन छात्रों को जोड़ने पर दिया जा रहा ज्यादा ध्यान
इसके अलावा संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी इंजीनियरिंग, व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षण संस्थानों समेत कॉलेजों में जाकर छात्रों से संपर्क भी कर रहे हैं।
शाखाओं की स्थिति
देहरादून- 98 शाखाएं
विकासनगर- 50 शाखाएं
ऋषिकेश- 35 शाखाएं
उत्तराखंड में 1200 शाखाएं
शाखाओं में आने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस साल 15 फीसदी अधिक लोग शाखाओं में आए हैं। अधिक ध्यान स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्रों को जोड़ने पर दिया जा रहा है।
- कृपा शंकर, क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ